10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोलंकी ने मांगा प्रवासी राजस्थानियों से समर्थन

उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विकास में हमारा समाज कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बैंगलोर

•

image

Ram Naresh Gautam

•

Updated: 8 May 2018, 5:57 PM IST

bjp leader

यह विचार चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सोलंकी ने राजस्थानी समाज के स्नेह मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए

बेंगलूरु. राजस्थान समाज के बंधु मेहनत के बलबूते अपनी विशेष पहचान रखते हैं। वे जहां भी रहते हैं, वहां की संस्कृति में रम जाते हैं। वहां की उन्नति में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहता है। यह विचार चिकपेट विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेन्द्र कुमार सोलंकी ने राजस्थानी समाज के स्नेह मिलन कार्यक्रम में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि कर्नाटक के विकास में हमारा समाज कंधे से कंधा मिलाकर साथ दे रहा है।
हमारे बंधु कर्नाटक की संस्कृति में दूध में शक्कर की तरह घुल गए हैं।

चिकपेट क्षेत्र कर्नाटक के व्यापार का महत्वपूर्ण केंद्र है। हमारे सर्वाधिक व्यापारी बंधुओं के कर्म क्षेत्र चिकपेट में अनेक प्रकार की समस्याएं बरसों से बनी हुई हैं। खराब रोड, ट्रैफिक जाम, पार्किंग का अभाव, शौचालयों की कमी आदि अनेक समस्याओं से यहां के निवासियों एवं व्यापारियों को जूझना पड़ रहा है।

प्रकाशचंद सिंघवी, कुमारपाल सिसोदिया, प्रदीप डोसी, बाबूलाल पारेख, अशोक नागोरी, महेंद्र जियानी, नरेश गादिया, सम्पतराज कोठारी, कुंदनमल कोठारी, सोहनराज राठौड़, प्रकाश कोठारी, राजेंद्र कोठारी, बाबूलाल राठौड़, हेमराज मन्नू, चंद्रकांत तातेड़, निर्मला दांतेवाडिया, त्रिशला कोठारी, नीलम ललवानी, पुष्पा जैन इत्यादि उपस्थित थे।

----------

बिहार के नेताओं का स्वागत
बेंगलूरु. महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल के सभागार में बिहार के भाजपा महासचिव नागेन्द्र, दरभंगा विधायक संजय सरावगी, विधान परिषद सदस्य राजेन सिंह, प्रोटोकॉल प्रभारी अरविंद कुमार सिंह, भाजयुमो राष्ट्रीय मंत्री भारतेन्दु कुमार, उपाध्यक्ष ब्रजेश तिवारी, दक्षिण भारतीय प्रवासी महासंघ के कुमार लाखोटिया, अजय कुमार का स्वागत किया गया। हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. सतीश जैन ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए बिहार से आए नेताओं ने हमारी समस्या को सुना और समझा है।

कार्यक्रम में गीता के प्रकाशक आनंद सुब्रहमण्यम शास्त्री का भी सम्मान किया गया। विपिन राम अग्रवाल, आरके पोद्दार, शिवरतन अग्रवाल, शिव कुमार टेकरीवाल, विजय पोद्दार, रमेश अग्रवाल, राजेश अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। आभार राज कुमार कंदोई ने ज्ञापित किया।