2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आपसी झगड़े में छात्र की मौत

सभी छात्रों को बसप्पा सर्कल स्थित एक लॉज में रखा गया था
2 min read
Google source verification
death

आपसी झगड़े में छात्र की मौत

बेंगलूरु. वीवीपुरम के बसप्पा सर्कल के पास एक लॉज में तीन छात्रों के बीच हुए झगड़े में एक छात्र की हत्या हो गई। पुलिस के अनुसार उत्तरहल्ली स्थित एक निजी नर्सिंग कालेज में परीक्षा देने गुजरात से 30 छात्र आए थे। सभी छात्रों को बसप्पा सर्कल स्थित एक लॉज में रखा गया था। रौनक चैनरी (23), अपूर्व चैनरी और रानल चैनरी एक ही कमरे में ठहरे हुए थे।

बुधवार रात भोजन के बाद एक युवती को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ।
रौनक चैनरी झगड़े के बाद कमरे बाहर चला गया और बालकनी में खड़ा था। अपूर्व और रॉनल भी वहां पहुंच गए। तीनों के बीच फिर झगड़ा हुआ। धक्का लगने से रौनक चैनरी चौथे माले से नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। वीवीपुरम पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। अपूर्व और रानल को हिरासत में लिया है।


मृत श्रमिकों के परिजनों को दिया मुआवजा
शिवमोग्गा. शहर के एन.टी. मार्ग के निकट दो दिन पूर्व मेनहोल की सफाई करने के दौरान मरे श्रमिक अंजनप्पा (18) तथा वेंकटेश (37) के परिवार वालों को मुआवजा दिया गया। शिवमोग्गा महानगर निगम प्रशासन की ओर से प्रत्येक को 10 लाख रुपये तथा समाज कल्याण विभाग की ओर से जारी 4.12 लाख रुपये के चेक मृतक के परिवार वालों अधिकारियों ने हस्तांतरित किया।

स्थानीय समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि औपचारिक तौर पर पुलिस विभाग की ओर से न्यायालय में चार्जशीट दायर करने के पश्चात बाकी 4.12 लाख रुपये दोनों श्रमिकों के परिवारवालों को हस्तांतरित किया जाएगा। मेनहोल में दमघुटकर मरने वाले श्रमिकों के परिवार वाले इसी •िाद पर अड़े रहे थे कि जब तक उचित मुआवज़ा देने की घोषणा नहीं की जाती तब तक वे मरणोत्तर परीक्षण नहीं करने देंगे।

मंगलवार को अधिकारियों की ओर से मुआवजे की घोषणा करने के उपरांत ही शव परिवार वालों को सौंपा गया। उल् लेखनीय है कि शहर में बीते कई सालों से भीतरी जल निकासी (नाले) का काम किया जा रहा है जो अपने अंतिम चरण में है। नए मेनहोल की सफाई का कार्य सोमवार को किया जा रहा था। इस कार्य के लिए दावणगेरे जिले के जगलूरु के निकटवर्ती गांवों से श्रमिकों को बुलाया गया ा। इसी काम के लिए ग्रामीण क्षेत्र से आए अंजनप्पा तथा वेंकटेश की मृत्यु मेनहोल में दम घुटने की वजह से हो गई थी।