ग्रीन श्रेणी के लिए 2.62 लाख रुपए और अजीजिया श्रेणी के लिए 2.30 लाख रुपए शुल्क संग्रहित किया जा रहा है। सउदी अरब के लिए टिकट की कीमत दस से बारह हजार रुपए है, जबकि यह विमानन कंपनी टिकट के नाम पर यात्रियों से 80 हजार रुपए संग्रहित कर रही है। इतनी बड़ाी रकम किस लिए संग्रहित की जा रही है, यह बात उनकी समझ से बाहर है। सउदी अरब सरकार रियायती दामों पर कई सुविधाएं उपलब्ध करवा रही है। मैंने जब इस मामले में पता लगाया तो जानकारी मिली कि हज यात्रा 1.30 लाख से 1.50 लाख रुपयों में पूरी की जा सकती है। इस तरह यात्रियों करीब एक लाख रुपए अधिक खर्च उठाना पड़ रहा है।