कपड़ों की चोरी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार
बेंगलूरु. श्रीरामपुरम पुलिस ने चोरी के आरोप मेंं दो युवकों को गिरफ्तार कर आठ लाख रुपए के रेडीमेड कपड़े जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार बुंदाराम (31) और पेमाराम (28) ने रामचंद्रपुरम स्थित एक कपड़ों की दुकान के शटर के ताले तोड़कर 600 रेडीमेड शर्ट और 210 जींस चुराए थे। दुकान के मालिक सुनील कुमार ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियो को गिरफ्तार कर आठ लाख रुपए के कई शर्ट, जीन्स, एक बाइक और अन्य कीमती चीजों को जब्त किया है। दोनों के खिलाफ श्रीरामपुरम, आरएमसी यार्ड, सुब्रमण्या नगर, वी.वी. पुरम, विजय नगर, चामराजपेट और चिकपेट थाने में चोरी के आठ मामले दर्ज हैं। दोनों चोरी के कपड़े कम कीमत पर प्रदेश के विभिन्न शहरों में साप्ताहिक बाजारों में बेचा करते थे।