कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निरीक्षण केन्द्र (केएसएनडीएमसी) के निदेशक जीएस श्रीनिवास रेड्डी ने कहा कि पिछले चौबीस घंटों के दौरान दक्षिण कन्नड़ में सर्वाधिक 14.9 सेमी, उत्तर कन्नड़ में 10.5 सेमी, उडुपी में 7.8 सेमी, कोडगु में 10.2 सेमी और शिवमोग्गा जिले में 9.4 सेमी बारिश हुई है। मौसम विभाग के बेंगलूरु केन्द्र द्वारा जारी मौसम चेतावनी में कहा गया है कि इन जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश होगी।