मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रविंद्रा के मुताबिक दानपात्र में संग्रहित राशि के साथ-साथ मंदिर में विभिन्न प्रकार के पूजा-अनुष्ठान, भवनों का किराया, दान में प्राप्त कृषि भूमि से मंदिर को आय होती है। नोटबंदी के बाद मंदिर के दानपात्र में रिकार्ड राशि आई थी। कुक्के सुब्रमण्या मंदिर में देश के साथ ही विदेशों से भी श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय, शिल्पा शेट्टी, जुही चावला, भारतीय क्रिकेट टीम के कोच रवि शास्त्री, सचिन तेंडुलकर, जवागल श्रीनाथ और वेंकटेश प्रसाद भी मंदिर के भक्तों में शामिल है।