
बेंगलूरु. अर्हम भवन विजयनगर में साध्वी मधुस्मिता आदि ठाणा 6 के सान्निध्य में सामायिक मंजूषा का अनावरण किया गया। तेरापंथ सभा अध्यक्ष बंशीलाल पितलिया ने बताया कि शायरबाई हीरालाल मालू ने सामायिक मंजूषा का विमोचन किया। विजयनगर की सभी संघीय संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हीरालाल मालू का जैन पट्ट से सम्मान किया।
गाय बिना जीवन नहीं रे मारु...
बेंगलूरु. कृष्णा कृपा गौमाता सेवा संघ (दक्षिण) बेंगलूरु के तत्वावधान में बन्नेरघट्टा स्थित आईमाता बडेर भवन में रविवार को एक शाम गोमाता के नाम भजन संध्या का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में गायक सोनू महाराज ने गाय बिना जीवन नहीं रे मारु... सहित कई अन्य भजनों की मनमोहक प्रस्तुति दी, जिस पर भक्त झूम उठे। कार्यक्रम में सेवा संघ के बड़ी संख्या में सदस्य परिवार सहित उपस्थित हुए।
कर्म करते समय रहें सावधान
बेंगलूरु. हनुमंतनगर जैन स्थानक में साध्वी सुप्रिया ने 'भूल कर भी न करें कषायों की कमाईÓ विषय पर कहा कि धर्म और कर्म संसार में ऐसे दो बीज हंै जहां व्यक्ति जैसे करेगा उसे वैसे फल की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि हम जैसे कर्म करेंगे वैसी ही हमारी कर्मों ंकी निर्जरा होती है। चार कषाय संसार में परिभ्रमण कराते हैं। कर्म करते समय सावधान रहना चाहिए। कर्मों को भोगे बिना मुक्ति नहीं मिलती है। साध्वी सुविधि ने भजन प्रस्तुत किया। साध्वी सुमित्रा ने मंगलपाठ करते हुए धर्म ध्यान, तप, जप करने की प्रेरणा दी। पंचरंगी सामूहिक एकासना करने वाले श्रद्धालुओं के लकी ड्रा निकाले गए। विजेताओं व एकासना करने वालों को प्रभावना पुरस्कार दिए गए।
शील संपन्न बनने की जरूरत
बेंगलूरु. चामराजपेट में साध्वी वीणा ने कहा कि कुछ मनुष्य न शील संपन्न होते हैं न ज्ञान संपन्न होते हैं, परंतु जो ज्ञानी होते हैं वे यदि संयम से पतित भी हो जाएं तो जरा सा संकेत पाकर भी वहां संयम में स्थिर हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें भी संयम में स्थिर होना है और ज्ञान सम्पन्न और शील सम्पन्न बनना है। साध्वी अर्पिता ने कहा कि जो व्यक्ति एक दिन भी ब्रह्मचर्य पालन कर लेता है तो उसका जीवन सुधर जाता है। उन्होंने कहा कि पता नहीं हमारे मन में कितने विकार आए कितनों को देखा उन सब की आलोचना करनी है कि हम भी ब्रह्मचर्य में भी स्थिर हो जाए। हम भी स्थूलिभद्र की तरह बनें। साध्वी वीरकांता ने मंगल पाठ सुनाया।
Published on:
07 Aug 2018 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
