
बेंगलूरु. कांगेस ने राजराजेश्वरी नगर विधानसभा क्षेत्र में अपने उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार करने के कारण एचएमटी वार्ड की महिला पार्षद आशा सुरेश को नोटिस दिया है। कांग्रेस विधायक मुनिरत्ना के खिलाफ कांग्रेस की तीन महिला पार्षद चुनाव प्रचार कर रही है। तीनों ने मुनिरत्ना को टिकट नहीं देने की मांग की थी।
जब टिकट दिया गया तो उन्होंने इसका विरोध किया था। आशा सुरेश, समेत तीनों महिला पार्षद मतदातों को पर्चे बांट रही हैं, जिसमें अनुरोध किया गया है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा चाहिए तो मुनिरत्ना का समर्थन नहीं करें। क्षेत्र के कई कांग्रेस नेताओं ने भी मुनिरत्ना को टिकट देने पर नाराजगी जताई है। उसी कारण कई नेता और कार्यकर्ता खुद को चुनाव प्रचार से दूर रखे हैं। मुनिरत्ना पर आरोप हैं कि वे अनुदान जारी करने में एकतरफा फैसले लेकर सबकी अनदेखी करते हैं।
-----------
काव्य गोष्ठी में खूब जमा रंग
बेंगलूरु. साहित्य संगम की काव्य गोष्ठी रविवार को बनशंकरी के बीडी काम्प्लेक्स स्थित सभागार में हुई। संरक्षक भागीरथ अग्रवाल की अध्यक्षता एवं महाराज अग्रसेन हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. सतीश जैन, गायक निरंजन सारडा, राकेश पेडीवाल के आतिथ्य में गोष्ठी का शुभारंभ प्रकाश मेहता की सरस्वती वंदना से हुआ। कमलेश सारड़ा, सोनिका मिश्रा, श्रीलता सुरेश व बर्क हैदराबादी का सम्मान किया गया।
-------------
धन के भोग की इच्छा भी पाप
बेंगलूरु. विमलनाथ जैन संघ बसवेश्वर नगर में जैनाचार्य विजय रत्नसेन सूरीश्वर ने धर्मसभा में कहा कि जो हाथ देता है वह सदैव ऊंचा रहता है और जो लेता है वह हाथ नीचे रहता है। पुण्य के उदय से धन की प्राप्ति होती है, परंतु उस धन के भोग की इच्छा करना भी पाप ही है। उन्होंने कहा कि सागर के पास अपार जल संपत्ति होती है, फिर भी उसका स्थान नीचा है, किंतु बादल छोटे होने पर भी उनका स्थान ऊंचा रहता है। इसका एक मात्र कारण है, बादल हमेशा दूसरों को वर्षा के रूप में पानी देता है और सागर उसका संग्रह करता है। आचार्य सोमवार को चिकपेट से विहार कर बसवेश्वर नगर पहुंचे। मंगलवार को सुबह 9.30 बजे बसवेश्वर नगर में प्रवचन होगा।
Published on:
08 May 2018 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allबैंगलोर
कर्नाटक
ट्रेंडिंग
