
चाह के अनुरूप अपनाएं राह
बेंगलूरु. जय परिसर महावीर धर्मशाला में जयधुरन्धर मुनि ने कहा कि व्यक्ति की जैसी चाह होती है, उसके अनुरूप ही राह अपनानी चाहिए। हर इंसान स्वर्ग प्राप्त करना चाहता है, पर राह नरक की अपनाए तो उसे स्वर्ग कदापि प्राप्त नहीं हो सकता है।
सभी जीव सुख चाहते हैं पर कार्य ऐसा करते हैं, जिसके कारण वे स्वयं दुखी बन जाते हैं। मात्र चाहने से कुछ नहीं हो सकता है, उसे अपने लक्ष्य की ओर कदम भी बढ़ाना होगा। गलत दिशा में हुई गति से प्रगति नहीं हो सकती है। गति के साथ प्रगति होना जरूरी है। मध्याह्न में आयोजित विशेष तत्वज्ञान शिविर में 60 श्राविकाओं ने भाग लिया।
स्तनपान जागरूकता रैली
बेंगलूरु. शहर के हेसरघट्ट्टा में चिकित्साकर्मियों और चिकित्सा विद्यार्थियों ने स्तनपान सप्ताह के तहत स्तनपान जागरूकता रैली निकाली गई। चिकित्सकों ने धात्री महिलाओं को नवजात शिशुओं के लिए मां के दूध की महत्ता बताई।
जीवन उन्नति के लिए जिनवाणी श्रवण जरूरी अंग
बेंगलूरु. सीमंधर शांति सूरी जैन ट्रस्ट वीवीपुरम के तत्वावधान में आचार्य चंद्रभूषण सूरी ने कहा कि जीवन की उन्नति के लिए जिनवाणी श्रवण अत्यावश्यक अंग है। उन्होंने कहा कि आर्यदेश, आर्यकुल, आर्यजाति इत्यादि मनुष्य भव में मिलने पर भी अगर धर्म न किया तो जैसे मिला हुआ चिंतामणी रत्न कोई मूर्ख पत्थर समझकर खो बैठता है। उस तरह धर्म रुप रत्न को गुमा देने जैसा हाल होगा। शास्त्रों में धर्म को कल्पवृक्ष की उपमा भी दी गई है।
सिंजारा कार्यक्रम 18 को
बेंगलूरु. माहेश्वरी महिला मंडल की ओर से 18 अगस्त को दोपहर 2.30 बजे माहेश्वरी भवन में सावन का सिंजारा कार्यक्रम होगा। सचिव श्वेता बियाणी ने बताया कि बहू बेटियों के संयुक्त तत्वावधान में नृत्य, नाटक व अन्य प्रस्तुतियां दी जाएगी।
श्रद्धासुमन
बेंगलूरु. बेंगलूरु तमिल संगम की ओर से तमिलनाडु केपूर्व मुख्यमंत्री डॉ. एम करुणानिधि को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अध्यक्ष दामोदरन, मीनाक्षी सुंदरम, कुमार जागीरदार आदि उपस्थित रहे।
Published on:
10 Aug 2018 05:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
