उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार की अनदेखी के कारण तालाबों के शहर के नाम से मशहूर बेंगलूरु शहर के कई तालाब मृतप्राय हो चुके हैं। शहर के कुछ बचे-खुचे तालाब सीवरेज से प्रदूषित हो चुके हैं। प्रशासनिक असंवेदना के कारण आईटी सिटी, गार्डन सिटी के नाम से मशहूर बेंगलूर शहर आज गारबेज सिटी तथा क्राइम सिटी बन गया है।