बेंगलूरु. वनबंधु परिषद बेंगलूरु चैप्टर की महिला समिति की ओर से मैसूरु के गांव अगरनहल्ली में वनयात्रा आयोजित की गई। ग्रामीणों के स्वागत के बाद मैसूरु अंचल अभियान प्रमुख सतीश ने विद्यालय संचाल व एकल अभियान की जानकारी दी। बच्चों ने ओंकार, बालगीत, खेलकूद, देशभक्ति गीत की प्रस्तुति दी। पेंटिंग प्रतियोगिता के प्रथम 6 विजेताओं को इनाम दिया। बच्चों को बेडमिंटन किट, फुटबाल व अन्य उपहार बांटे गए।
वनयात्रा में सरिता भंसाली, बबीता अग्रवाल, मीरा अग्रवाल, संगीता माहेश्वरी, लक्ष्मीदेवी, विश्वनाथ अग्रवाल, राजेश कुमार आदि शामिल थे।