जानकारी के अनुसार, महाराणा प्रताप सर्किल पर शुक्रवार दोपहर एक सिरफिरे युवक ने जमकर उत्पात मचाया। लट्ठ लिए युवक एकाएक महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर चढ़ गया। युवक के चिल्लाने पर लोग भी हैरत में पड़ गए। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता बताया जा रहा है कि युवक ने प्रतिमा का भाला तोड़ दिया। इसे देख कुछ युवा दौड़े और नीचे उतारने की कोशिश करने लगे। लेकिन, युवक उन्हें लट्ठ दिखाने लगा।