Rajasthan Education Department News : बांसवाड़ा में प्रारंभिक शिक्षा विभाग के अधीन 2022 की भर्ती में नियुक्त तृतीय श्रेणी शिक्षकों का स्थायीकरण लगातार टलने के बाद अब 23 दिसंबर को फिर जिला स्थापना समिति बैठक में अनुमोदन का मौका रहेगा। इसके लिए बांसवाड़ा ब्लॉक के 90 शिक्षकों सहित जिलेभर के 150 बचे शिक्षक कतार में हैं। स्थायीकरण प्रक्रिया में विभागीय ढिलाई के चलते पिछले माह शिक्षकों का आक्रोश देखा गया। इसके बाद भी 550 शिक्षकों का स्थायीकरण हुआ और शेष लंबित हैं। बचे शिक्षकों में विभाग ने 36 संदिग्ध बताए, लेकिन उनका कोई खुलासा नहीं किया।