4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहू से छेड़छाड़ पर पिता को बेटों ने ही मार डाला, लाश कट्टे में भरकर गहरी खाई में फेंकी

Crime In Rajasthan - बहू से अभद्र व्यवहार करने पर तैश में आए दो बेटों ने मिलकर पिता को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद कट्टे में लाश को भरकर गहरी खाई में फेंक दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
Crime In Banswara

बांसवाड़ा। crime in rajasthan - बहू से अभद्र व्यवहार करने पर तैश में आए दोनों बेटों राजेश व रायचंद ने मिलकर पिता बहादुर को मौत के घाट उतार दिया था। इसके बाद कट्टे में लाश को भरकर भरतगढ़ पुलिया के पास गहरी खाई में फेंक दिया। दोनों ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है।

मामा की बेटी के साथ बलात्कार, अभियुक्त को दस साल की सजा

crime in banswara - मालूम हो कि कुशलगढ़ थाना इलाके की भरतगढ़ पुलिया के पास करीब 33 फीट नीचे गहरी खाई से मंगलवार सुबह प्रौढ़ का शव मिला था। इसकी सूचना पर पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम खुद मौके पर पहुंची और उन्होंने पुलिस से नीचे तक गहराई नपवाई और घटना स्थल के प्रत्येक बिंदु को गहनता से देखा। एसपी ने अपनी पड़ताल के बाद पूरे घटनाक्रम को हत्या मानकर जांच के निर्देश दिए थे।

Sikar Bride Kidnap Case- दुल्हन के गहने और नकदी खोज रही पुलिस, आरोपी अंकित पुलिस रिमांड पर

पुलिस के प्रारंभिक अनुसंधान में सामने आया था कि प्रौढ़ की धारदार हथियार से हत्या की गई है और हत्या कहीं और करने के बाद दुर्घटना का रूप देने के लिए शव लाकर खाई में फेंका गया। पुलिस के अनुसार, मृतक वसूनी पंचायत के पाड़ला निवासी बहादुर (48) पुत्र जोखिया मईड़ा के गले पर धारदार हथियार से दो बार वार करने के निशान मिले थे। इसके बाद पूरी सोची समझी साजिश के तहत शव और मृतक की मोटरसाइकिल को भरतगढ़ पुलिया के पास लाया गया, जहां से आरोपियों ने शव को नीचे फेंका हैं।

शर्मनाक घटना, पहले महिला को बुरी तरह पीटा, फिर उल्टा लटकाकर किया निर्वस्त्र, 7 आरोपी गिरफ्तार