भारतीय किसान यूनियन के प्रान्तीय महासचिव मुकेश सिंह ने कहा कि बाराबंकी के किसान जनहित के कामों में हमेशा आगे रहते हैं। हर महीने वह रक्तदान कर लोगों को जीवन प्रदान करता है। हर साल सैकड़ों गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी करवाता है। डॉक्टरों को परीक्षण के लिए देहदान भी कर रहा है और जिनकी आंखें नहीं है उन्हें नेत्रदान भी कर रहा है। इसी कड़ी में जब यहां के किसानों को पता चला कि देश के एक राज्य केरल में बाढ़ के कारण भयंकर आपदा आई है, तो इन्होंने अपने-अपने घरों से थोड़ा-थोड़ा अनाज निकाल कर इकट्ठा किया और जिलाधिकारी कार्यालय लेकर आए। मगर अनाज जाना मुश्किल था इसलिए उसकी बिक्री कर उससे जो राशि हासिल हुई उसका एक लाख तिरानबे हजार का चेक जिलाधिकारी महोदय को सौंपा दिया, ताकि यह राशि केरलवासियों की सहायता में काम आ सके।