इस बात को लेकर आज बच्ची के अभिभावक मौलाना रजा रिजवी जिलाधिकारी से मिले और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि सिर पर स्कार्फ बांधना और सिर को ढककर रखना इस्लाम में धार्मिक रूप से आवश्यक है। अभिभावक का कहना है कि जिलाधिकारी ने उनकी पूरी बात सुनी और न्याय का भरोसा भी दिया है। अभिभावकों ने कल जिले में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करने आ रहे प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की इच्छा भी जताई है। जिससे स्कूल प्रबन्धन की शिकायत वह उनसे कर सकें। कुछ भी हो मगर स्कूल प्रशासन की हठधर्मिता और अभिभावक की धार्मिक अनिवार्यता की मजबूरी पर अब जिलाधिकारी बाराबंकी क्या कदम उठाते हैं, ये देखने वाली बात होगी। हालांकि जिलाधिकारी बाराबंकी अखिलेश तिवारी ने इस मामले पर मीडिया से किसी भी प्रकार की बात करने से इनकार किया है।