26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Ujjain / ठाठ बाट के साथ निकलेंगे बाबा मल्हार, इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी महिला सशक्तिकरण

ठाठ बाट के साथ निकलेंगे बाबा मल्हार, इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी महिला सशक्तिकरण

हल्दी के भंडारे से होगा बाबा का सम्मान, मल्हार मंदिर से शुरू होगी सवारी, हजारों की संख्या में जुटेंगे मराठी भाषी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उज्जैन

•

image

Gopal Swaroop Bajpai

•

Updated: 24 Nov 2017, 10:07 AM IST

patrika

women's empowerment,riding,

उज्जैन. मराठी भाषियों के आराध्य देव शिव अवतारी मार्तण्ड भैरव के अवतरण दिवस चम्पा षष्ठी पर्व पर गाजे-बाजे व अपने लाव लश्कर के साथ नगर भ्रमण पर निकलेंगे। सवारी में इस बार आकर्षण का केंद्र रहेगी महिला सशक्तिकरण, जिसमें क्षत्राणियां तलवार के साथ सौलह हाथ की साड़ी पहन अपना शौर्य दिखाएंगी।

संयोजक मुकेश राव शिंदे एवं रेखा कदम ने बताया कि बाबा मल्हार की सवारी शुक्रवार शाम 4 बजे २४ खंभा माता मंदिर के पास स्थित मल्हार मंदिर शुरू होगी। सवारी में कड़ाबीन, हाथी, घोड़े, बैंड-बाजे, घोड़े पर बाबा मल्हार, शिवाजी, जीजाबाई, रानी लक्ष्मीबाई आकर्षण का केंद्र रहेंगे। अखाड़ा, लेजीम, तलवार बाजी करती क्षत्राणियां अपने शौर्य का प्रदर्शन करते हुए निकलेंगी। बाबा मल्हार की पालकी का स्वागत हल्दी का भण्डारा उड़ाकर किया जाएगा। पालकी मिरवणूक के बाद हल्दी कुमकुम का प्रोग्राम गायत्री सावंत, सतालकर ताई, चंद्रकांता शिन्दे एवं समस्त महिला मण्डल द्वारा किया जाएगा।

निकाली रैली, हुई प्रतियोगिता
गुरुवार को मराठा समाज की ओर से शहर में वाहन रैली निकाली गई। रैली के प्रभारी शैलेन्द्र काले थे। रंगोली प्रतियोगिता में लड़कियों और महिलाओं ने हिस्सा लिया, जिसमें वर्ग ए में प्रथम श्रद्धा मौरे, द्वितीय धनीशी देशपाण्डे एवं तृतीय विश्मिता जाधव रही और वर्ग बी में प्रथम अनीता पंवार, द्वितीय मनीषा जाधव एवं तृतीय नूतन गंधे रही, जिसमें निर्णायक इंजीनियर रेखा शिन्दे थी, जिसके प्रभारी ज्योति सपकाले एवं माधुरी पाटनकर थी। पुरुष प्रतियोगिता में रस्साकशी एवं स्किीपींग हुई। श्री मल्हार चरित्र कीर्तन डॉ. विवेक बनसोड़ द्वारा किया गया।

गुरु तेग बहादुर का शहीदी पर्व मनाया
उज्जैन. सिख समाज द्वारा गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व गुरुवार को मनाया गया। फ्रीगंज गुरुद्वारे में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। सिख समाज के जत्थेदार सरदार सुरेंद्र सिंह अरोरा ने बताया गुरु गोविंद सिंहजी के पिता गुरु तेगबहादुर का शहीदी पर्व फ्रीगंज गुरुद्वारे में सुबह अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के साथ मनाया गया। अखंड पाठ की समाप्ति के बाद सुखमणि साहिब का पाठ किया गया। यह पाठ स्त्री सत्संग की कुलदीप कौर सलूजा के नेतृत्व में सिख समाज की महिलाओं द्वारा किया गया। इसके साथ गुरुद्वारे में कीर्तन दरबार सजाया गया और भजन भी हुए।