3 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पी.एल.पुनिया ने शिवपाल सिंह यादव के नए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पर दिया बड़ा बयान, भाजपा को भी लिया निशाने पर

पी.एल.पुनिया ने राहुल गांधी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने से लेकर शिवपाल सिंह यादव के नए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पर बड़ा बयान दिया।

2 min read
Google source verification
Punia Shivpal Naseem

Punia Shivpal Naseem

बाराबंकी. 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियों ने अपने - अपने प्रयास शुरू कर दिए हैं, तो वहीं काँग्रेस जुट गई है। यहीं कारण है कि अब उसके बड़े नेता अब मैदान में उतर चुके हैं। इसी क्रम में आज बाराबंकी में राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डाक्टर पी.एल.पुनिया और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी आज प्रेस वार्ता करते दिखे। इस दौरान पुनिया ने कहा राहुल गांधी के आरएसएस के कार्यक्रम में जाने से लेकर शिवपाल सिंह यादव के नए समाजवादी सेक्युलर मोर्चे पर भी बड़ा बयान दिया।

डीजल-पेट्रोल के दामों की बढ़ोत्तरी पर दिया बयान-

पीएल पुनिया ने केन्द्र में सत्तासीन भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया। देश में बढ़ रहे डीजल-पेट्रोल के दामों पर पुनिया ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दामों की बढ़ोत्तरी सिर्फ रिलायंस को फायदा पहुँचाने के इरादे से की जा रही है। वरना आखिर क्या कारण है कि देश भर में बन्द चल रहे रिलायन्स के सभी पेट्रोल पम्प चालू कर दिए गए। राहुल गांधी चिल्ला-चिल्ला कर कह रहे हैं कि यह सरकार सिर्फ चार -पाँच लोगों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है। देश भर में आज ठेके अडानी को दिए जा रहे हैं। अम्बानी को फायदा पहुँचाया जा रहा है। यह एक खेल खेला जा रहा है, जो अब जनता समझ रही है।

राहुल नहीं जाएंगे RSS के कार्यक्रम में-

आरएसएस के कार्यक्रम में राहुल गाँधी को निमंत्रण दिए जाने की चर्चा पर पुनिया ने कहा कि अगर आरएसएस का निमंत्रण राहुल जी के पास आता है तो वह आरएसएस के कार्यक्रम में नही जाएंगे। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने भी इस पर कहा कि वह जिम्मेदार नेता हैं और महत्वपूर्व पद पर है, यह जो कह रहे हैं सही है।

शिवपाल पर नसीमुद्दीन-पुनिया का बड़ा बयान-

प्रदेश में शिवपाल सिंह यादव द्वारा नया मोर्चा बना कर महागठबंधन में वोटों के बिखराव पर पुनिया ने बिना उनका नाम लिए कहा कि राहुल जी ने हमेशा यह कहा है कि आरएसएस और भाजपा के मंसूबों को नाकामयाब करने के लिए वह किसी भी हद तक जाएंगे। राज्यों में क्षेत्रीय दलों से गठबन्धन भी करेंगे और महागठबंधन भी बनेगा मगर भाजपा अक्सर कुछ न कुछ करके यह सन्देश देना चाहती है कि महागठबंधन नहीं बन रहा है। मगर महागठबंधन तो बनेगा और भाजपा सत्ता से जाएगी। राहुल जी ने भी प्रधानमंत्री के मुद्दे पर भी स्पष्ट किया है कि चुनाव के बाद सब बैठकर यह मसला तय करेंगे। इस पर सभी दलों ने अपनी सहमति दे दी है। शिवपाल सिंह यादव चुनाव पर क्या असर डालेंगे, इस पर पुनिया ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वह क्या करेंगे, मगर नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पुनिया की बात काटते हुए कहा कि शिवपाल यादव क्या करेंगे यह अभी स्पष्ट ही नहीं है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने आगे चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आपको उनकी रणनीति पर कोई जानकारी हो, तो आप बता दीजिए, हमारी भी जनरल नॉलेज बढ़ जाएगी। इस पर पुनिया ने कहा कि भाजपा खुद न जाने कितने दलों के साथ खड़ी है। कुछ राज्यों में तो उनके केवल दो विधायक है और दस दलों के साथ सरकार बना ली और कहते है कि वहाँ भगवा फहर गया।

एससी-एसटी एक्ट पर पुनिया ने कहा कि इसका श्रेय भाजपा को नहीं जाता है, बल्कि इसका सारा श्रेय देश भर में हुए दलित आन्दोलन को जाता है। भाजपा को इस दलित आन्दोलन के आगे मजबूर होकर इसे पास कराना पड़ा।