जिला कारागार का शातिर अपराधी मोहम्मद फैज बुधवार को बाराबंकी जिले में पुलिस कर्मियों को चकमा देकर भाग निकला। मोहम्मद फैज पर लूट, हत्या की कोशिश, छिनैती, धोखाधड़ी के लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस कर्मियों की टीम उसे जिला न्यायालय में पेशी के लिए लेकर आई थी। जानकारी के मुताबिक कोर्ट नम्बर 37 पर मोहम्मद फैज ने कांस्टेबल से बाथरूम जाने का बहाना किया और जब वह बाहर निकला तो कांस्टेबल शिव शंकर दुबे का हाथ छुड़ाकर वहां से भाग निकला। कैदी के भागने के बाद से जिला न्यायालय परिसर और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।