8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत माता की जय बोलने पर 8 छात्रों का निलंबन, विरोध के बाद वापस लिया फैसला

श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कस्बे में बंद के दौरान एक निजी स्कूल में 8 छात्रों को कथित रूप से भारत माता की जय के नारे लगाने पर गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 8 Dec 2023, 9:45 PM IST

8 students suspended

अन्ता (बारां)। श्रीराष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के विरोध में कस्बे में बंद के दौरान एक निजी स्कूल में 8 छात्रों को कथित रूप से भारत माता की जय के नारे लगाने पर गुरुवार को निलंबित कर दिया गया था। इसे लेकर विरोध और बवाल मचने पर स्कूल प्रशासन को अपना फैसला वापस लेना पड़ा।

उसने शुक्रवार को इनका निलंबन वापस ले लिया गया। घटना की सर्व समाज और परिजन ने कड़ी निंदा की थी। घटना की।शिकायत पर कार्यवाहक उपखण्ड अधिकारी रजत कुमार विजयवर्गीय के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला स्कूल पहुंचा था। उन्होंने घटनाक्रम के बारे में छात्रों के परिजनों व स्कूल प्रशासन से जानकारी ली थी।

यह भी पढ़ें : गोगामेड़ी की हत्या कर हेमराज को मारी थी गोली, जानें कौन है हमेराज

परिजनों का आरोप हैं कि बन्द के दौरान बच्चों ने भारत माता की जय नारे लगाए थे। इससे नाराज होकर स्कूल प्रशासन ने बच्चों को सात दिन के लिए निलंबित कर दिया। उधर स्कूल प्रशासन का कहना है कि गत 2 महीने से ये बच्चे पढ़ाई में लापरवाही बरत रहे है। इनका ट्रैक रिकॉर्ड भी खराब है। उन्हें चेतावनी के रूप में निलम्बित किया गया था।