8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gogamedi Murder Case: गोगामेड़ी की हत्या कर हेमराज को मारी थी गोली, जानें कौन है हमेराज

जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपी श्यामनगर में एक होटल के पास देई के शीतला दरवाजा निवासी हेमराज खटीक उर्फ बाबूलाल (41) पुत्र गोपीलाल खटीक को गोलीमार कर स्कूटी लेकर भागे थे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बूंदी

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 7 Dec 2023, 3:42 PM IST

Hemraj was shot after killing Gogamedi

देई (बूंदी)। जयपुर में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपी श्यामनगर में एक होटल के पास देई के शीतला दरवाजा निवासी हेमराज खटीक उर्फ बाबूलाल (41) पुत्र गोपीलाल खटीक को गोलीमार कर स्कूटी लेकर भागे थे। इससे पहले आरोपियों ने एक अन्य बाइक चालक को भी रोकने का प्रयास किया था। घायल हेमराज का जयपुर के एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा वार्ड में उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार घटना वाले दिन हेमराज पक्षियों को चुग्गा दाना बेचकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उससे स्कूटी छीनने का प्रयास किया तो वह आरोपियों की बंदूकों को नकली समझकर उनसे निहत्था ही भिड़ गया। दूसरे साथी द्वारा फायर करने के बाद बंदूक असली होने की जानकारी हुई। आरोपियों द्वारा स्कूटी छीनने का प्रयास सफल नहीं होने पर उन्होंने गोली चलाई, जो जबड़े के पास छूकर निकल गई, जिस जगह पर दस टांके आए है। दूसरी गोली कूल्हे के पास लगी है, जिसके ऑपरेशन की तैयारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड: आरोपी नितिन के पिता ने किया बड़ा खुलासा, कही ये बात

दस साल से जयपुर में रहता था हेमराज
हेमराज पिछले दस साल से मानसरोवर में किराए के मकान में परिवार सहित रह रहा है। वह मजदूरी और पक्षियों के चुग्गा स्थल पर दाना बेचने का काम करता है। परिवार में तीन पुत्रियां जो जयपुर में ही अध्ययन करती है।