8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहन ने शादी के एक दिन पहले भाई खोया, घर में मचा कोहराम

बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई की मंगलवार को ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छबड़ा सालपुरा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गईं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बारां

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 3 May 2023, 1:48 PM IST

Brother died in an accident a day before sister marriage

छबड़ा (बारां)। बहन की शादी की तैयारी में जुटे भाई की मंगलवार को ट्रक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई। छबड़ा सालपुरा मार्ग पर ट्रक ने बाइक सवार युवक के टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गईं। घटना कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची छबड़ा पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाया तथा बाद में उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थानाधिकारी छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि तेजराज (19) पुत्र हेमराज कश्यप निवासी खोखई हाल मुकाम छबड़ा मंगलवार को बाइक पर सवार होकर अपनी बहन के विवाह समारोह के लिए सब्जियां लेने गया था, इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

यह भी पढ़ें : रोडवेज बस से कुचलकर दम्पती और बेटे की मौत, 10 दिन बाद होनी है दो बेटियों की शादी

घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची छबड़ा पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया एवं ट्रक चालक को डिटेन कर लिया गया।

बताया जा रहा है बुधवार को मृतक की बहन कांति की शादी थी, जिसके लिए मृतक तेजराज सब्जियां लेकर आ रहा था। दुर्घटना में उसकी दुखद मौत होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गई एवं घर मे सन्नाटा पसर गया।

यह भी पढ़ें : मां तो मां होती है....बेटे को मौत के मुंह से बाहर निकाला