6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्वास्थ्य विभाग का अलर्ट, बढ़ रहे डेंगू के मरीज, घर-घर सर्वे और एंटीलार्वा गतिविधियों पर जोर

बारां जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने से घर ओर आसपास मच्छर का लार्वा पनप रहा है। डेंगू का मच्छर लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। अब जिले में भी ओसतन हर रोज एक व्यक्ति को डेंगू हो रहा है।

2 min read
Google source verification
photo1694427671.jpeg

बारां जिले में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी रहने से घर ओर आसपास मच्छर का लार्वा पनप रहा है। डेंगू का मच्छर लोगों को चपेट में ले रहा है। इससे डेंगू मरीजों की संख्या बढऩे लगी है। अब जिले में भी ओसतन हर रोज एक व्यक्ति को डेंगू हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को सेहत के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। पड़ोसी जिले कोटा में डेंगू बुखार के मामले बढऩे से यहां विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है। इसे देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। अब घर-घर सर्वे ओर मच्छररोधी गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से किए जाने पर जोर दिया जा रहा है। गांव-ढाणियों में स्वास्थ्य विभाग की टीमे पहुंचने लगी हैं। जिले में सितम्बर के बीते 10 दिनों में 9 डेंगू के नए मरीज चिन्हित किए गए है। इस सीजन में अब तक डेंगू के 23 रोगी जांच में चिन्हित किए गए हैं।

पीछा नहीं छोड़ रहा स्क्रबटायफस
जिले में डेंगू के साथ स्क्रबटायफस के रोगी भी लगातार मिल रहे हैं। सितम्बर के बीते दस दिनों में स्क्रबटायफस के भी 8 नए रोगी चिन्हित किए गए हैं। इससे स्क्रबटायफस को लेकर भी सतर्कता बरतने की खासी जरूरत है। इस साल स्क्रब टायफस का पहला रोगी अप्रेल में मिला था। उसके बाद जुलाई में 3] अगस्त में 16 नए रोगी सामने आए। सितम्बर में बीते दस दिनों में 8 रोगी मिले है। इस तरह जिले में इस सीजन में स्क्रबटायफस के अब तक 28 रोगी हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में 7 माह की मासूम की जिंदगी लील गया डेंगू, गांव में मचा कोहराम


छीपाबड़ौद और मांगरोल में अधिक डेंगू
यों तो जिलेभर में डेंगू के छिटपूट मामले आ रहे हैं, लेकिन इस सीजन में अब तक सबसे अधिक आधा दर्जन मामले अकेले छीपाबड़ौद क्षेत्र में मिले हैं। मांगरोल ब्लॉक में 5 और अटरू में 4 तथा बारां में 3 डेंगू रोगी चिन्हित किए गए हैं। छबड़ा व किशनगंज में 2-2 तथा अन्ता में एक डेंगू रोगी मिला है। बारां शहर ओर शाहाबाद क्षेत्र में इस सीजन में अब तक एक डेंगू रोगू स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच में चिन्हित नहीं किया गया है।
यह भी पढ़ें : 2 दिन बंद रहेंगे पेट्रोल पम्प, नहीं मानी मांगे तो करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

1 से 9 सितम्बर तक की गई गतिविधि
टीम गठित - 342
सर्वे किए क्षेत्र - 349
जांचें गए घर - 14827
लार्वा पाए घर - 38
जांचे गए कन्टेनर - 32614
लार्वा मिले कन्टेनर - 55
उपचारित कन्टेनर - 78
टेमीफोस डाले स्थान - 213
एमएलओ डाले स्थान - 466
बुखार के रोगी मिले - 91
ब्लड स्लाइड ली गई - 91
वितरित किए पम्पलेट - 475
स्कूल में स्वास्थ्य शिक्षा - 17

डेंगू व स्क्रबटायफस आदि मौसमी बीमारियों को लेकर अभियान के तहत प्रभावी ढंग से गांव-कस्बों में नियमित रूप से गतिविधियां कराई जा रही है। विभाग की ओर से तो लोगों को जागरूक कर रहे है। लोगों को भी एहतियात बरतनी चाहिए।
- डॉ. राजेन्द्र कुमार मीणा, डिप्टी सीएमएचओ