
झुंझुनूं जिले के पेट्रोल पम्प 13 व 14 सितम्बर को सुबह दस से शाम छह बजे तक बंद रहेंगे। झुंझुनूं पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन की रविवार को झुंझुनूं के अम्बेडकर भवन में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया। अध्यक्ष अंकित डैला व मीडिया प्रभारी बाबूलाल राजोरिया ने बताया कि यदि दो दिन में सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो पंद्रह सितम्बर से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की जाएगी। इस दौरान ना तो पेट्रोल बेचा जाएगा, ना ही पेट्रोल और डीजल खरीदा जाएगा। अगर इसके बाद भी सरकार ने हमारी मांगों को पूरा नहीं किया।
यह भी पढ़ें : विद्युत निगम की कवायद, घर में चला रहे हैं किराणा स्टोर-ब्यूटी पार्लर तो पढ़ लें ये जरूरी खबर
यह है मांग
पड़ौसी राज्य हरियाणा, पंजाब, उत्तरप्रदेश, गुजरात व अन्य जगह राजस्थान से पेट्रोल व डीजल सस्ता है, इस कारण इसकी तस्करी बढ़ रही है। राज्य सरकार को भी राजस्व का नुकसान हो रहा है। इसलिए वेट घटाया जाए।
यह भी पढ़ें : 108 एम्बुलेंस के चालक पीते रहे चाय, मरीज की हुई मौत
Updated on:
11 Sept 2023 03:26 pm
Published on:
11 Sept 2023 03:26 pm
