इसके अलावा बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। बीकानेर, अजमेर, जयपुर व भरतपुर सांभग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश का दौर 1 अगस्त को जारी रहेगा। राज्य में भारी बारिश की गतिविधियों में 2 अगस्त से कमी आएगी। कुछ भागों में हल्की मध्यम बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी। इधर, मंगलवार को राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर चला।