बरनी नदी में 7 फीट, पार्वती नदी में 12 फीट, सुखार नदी में 7 फीट, खटफाड़ नदी में 5 पानी की चादर चल रही है। इस कारण कई रास्ते अवरुद्ध हो गए। पानी की आवक से पार्वती नदी की देंगनी पुलिया पर चादर चलने से एक सप्ताह पूर्व से जलवाड़ा-बराना इंटर स्टेट हाईवे अवरुद्ध होने के कारण वाहनों का आवागमन बंद है। इसी प्रकार अटरू, खल्दा, कदिली, बालापुरा, किशनपुरा का मार्ग भी बाधित है।