6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी की बेवफाई से आहत पति ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-मरने के बाद तो इंसाफ दिला दीजिए साहब

पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मृतक ने थानाधिकारी को मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में पत्नी व उसके प्रेमी को फांसी देने की मांग की है।

2 min read
Google source verification
Hurt by wife infidelity husband suicide in Baran

छबड़ा (बारां)। पत्नी की बेवफाई से क्षुब्ध पति ने मंगलवार को जहरीले पदार्थ का सेवन कर जान दे दी। मृतक ने थानाधिकारी को मृत्यु पूर्व लिखे पत्र में पत्नी व उसके प्रेमी को फांसी देने की मांग की है।

सीआई छुट्टनलाल मीणा ने बताया कि मंगलवार सुबह सबजेल के पीछे एक युवक मृत अवस्था में मिला। उसकी शिनाख्त नटवर (43) पुत्र रामकिशन शर्मा निवासी कांसल हाल छबड़ा के रूप में की गई। नटवर की पत्नी पिछले कुछ दिनों से उससे अलग रह रही थी। पत्नी के वियोग में उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। उसके भाई ईश्वर शर्मा की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

कांसल निवासी नटवर पुत्र रामकिशन शर्मा सपरिवार छबड़ा में रहकर काम करता था। 11 जून को उसकी पत्नी नीतू घर का सारा सामान डबल बेड, फ्रिज, सोफा सेट, बर्तन व सोने-चांदी के जेवरात सहित उसके बच्चों को भी साथ ले गई और प्रेमी के साथ रहने लगी। नटवर ने पुलिस थाने के माध्यम से समझाइश का प्रयास किया। परंतु बात नहीं बनी तो प्रेमी ने भी नटवर को गुंडों से पिटवाने की धमकी दी।

यह भी पढ़ें : कार की टक्टर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम, कई बार जीते थे मेडल

खोपर निवासी सास चंदा ने भी उससे अभद्रता की और उसका पक्ष नहीं लिया। पिछले एक माह से गृहक्लेश से परेशान नटवर ने अपनी मृत्यु पूर्व थानाधिकारी के नाम लिखे पत्र में बताया कि उसे जीते जी तो इंसाफ नहीं मिल सका। उसके मरने के बाद पत्नी व उसके प्रेमी को फांसी की सजा दी जाए। पत्र में उसने सास सहित अन्य लोगों के नाम लिखकर जांच व कार्रवाई की मांग की। सीआई के अनुसार सुसाइड नोट की जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें : सुकड़ी नदी में बस गिरी, यात्रियों में मची चीख पुकार, खिड़कियों के शीशे तोड़ निकाला बाहर