6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार की टक्टर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम, कई बार जीते थे मेडल

बसवा कस्बे में अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर पुलिस थाने के पास में कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार दो जनों में से एक ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

2 min read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Jul 11, 2023

a youth died in car and bike accident in dausa

दौसा। बसवा कस्बे में अलवर सिकंदरा मेगा हाईवे पर पुलिस थाने के पास में कार व बाइक की टक्कर में घायल हुए बाइक सवार दो जनों में से एक ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर घर में कोहराम मच गया। थाना पुलिस ने बताया कि रविवार देर शाम नितेश सैनी (18) एवं देवेंद्र सैनी बाइक में पेट्रोल भरा कर घर जा रहे थे।

पुलिस थाने से थोड़ा आगे बसवा मोड़ के पास में बाइक व कार में आमने सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी बाइक के परखच्चे उड़ गए। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए, जिन्हें बसवा राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को रैफर कर दिया। दौसा चिकित्सालय में उपचार के दौरान नितेश सैनी ने दम तोड़ दिया। कस्बे में मौत का समाचार आते ही शोक की लहर दौड़ गई ।

यह भी पढ़ें : दर्दनाक सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत, शव देखकर बिलख पड़ी बहनें, पूरे गांव में कोहराम

उद्घाटन हुआ स्थगित
कस्बे में सोमवार को सुबह 9 बजे नवीन नगर पालिका कार्यालय का उद्घाटन होना था । इसको लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली थी, लेकिन दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत होने से कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई । इसको लेकर उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया।

कई बार जीते थे मेडल
लोगों ने बताया कि नितेश इस साल 12वीं कक्षा में पढ़ता था। नितेश वॉलीबॉल का अच्छा खिलाड़ी था। कस्बे के अलावा कई बार अच्छा प्रदर्शन करके मेडल जीतकर लाया था। नितेश दो भाई है। दूसरा बड़ा भाई भी पढ़ाई कर रहा है। पिता रामखिलाड़ी सैनी मजदूरी करते हैं।

यह भी पढ़ें : मेहंदी का रंग छूटने से पहले ही उजड़ गया सुहाग, 35 दिन पहले हुई शादी, अब नवविवाहिता का रो-रो कर बुरा हाल