अन्ता (बारां)। जो मां अपनी औलाद का दु:ख देख विचलित हो उठती है, वो इतनी निर्दयी कैसे हो सकती है कि अपने ही हाथों से अपनी बेटी का गला घोंट दे, लेकिन शायद कलियुग में सब संभव है। ऐसी ही एक घटना में शिव कॉलोनी अन्ता निवासी रेखा कंवर ने अपनी 13 वर्षीय बेटी संजना हाड़ा के गले में साफी डाल उसे निर्दयता से मार डाला। छोटे पुत्र सिंघम(11) ने भागकर क्रोधित मां से अपनी जान बचाई। शनिवार की सुबह लगभग 10.30 बजे हुई इस घटना से पूरा कस्बा स्तब्ध है। पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है।