पत्रिका न्यूज नेटवर्क/बारां। Mandi News: कृषि उपज मंडी में शुक्रवार को नई सरसों की आवक लगभग दो हजार कट्टे तक पहुंच गई, लेकिन इसके भाव कम होने से किसानों में मायूसी है। यह करीब एक हजार रुपए प्रति क्विंटल कम हैं। अब मौसम खुलने से आने कुछ दिनों में मंडी में सरसों की बम्पर आवक होने का अनुमान लगाया जा रहा है। जिले में इस वर्ष करीब 1 लाख 53 हजार हैक्टेयर में सरसों की बुवाई हुई है।