16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान रोडवेज बस चालक की मौत, परिचालक ने संभाली स्टियरिंग

रोडवेज बस के चालक को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यह पता नहीं होगा कि वह उसकी जिन्दगी की आखरी यात्रा होगी। लेकिन आखिरी समय का आभास होने पर मरने के कुछ समय पूर्व ही शरीर में हलचल हुई और बस में बैठी सवारियों की जान बच गई।
less than 1 minute read
Google source verification
rajasthan_roadways.jpg

Rajasthan Roadways

छीपाबड़ौद। रोडवेज बस के चालक को यात्रा प्रारंभ होने से पूर्व यह पता नहीं होगा कि वह उसकी जिन्दगी की आखरी यात्रा होगी। लेकिन आखिरी समय का आभास होने पर मरने के कुछ समय पूर्व ही शरीर में हलचल हुई और बस में बैठी सवारियों की जान बच गई। चालक इसके बाद मौत के आगोश में चला गया।

यह है मामला
अटरू के जीरोद निवासी महेन्द्र पुत्र रामलाल प्रजापति राजस्थान रोडवेज की बस नंबर बारां से छीपाबड़ौद के लिए निकला था। तभी छीपाबड़ौद से कुछ किलोमीटर पहले ही चालक ने परिचालक को पेट में दर्द होने के बारे में बताया। इसके बाद उसने परिचालक ने चालक को बस के पीछे की सीट पर लिटा दिया। और स्वयं बस चलाकर छीपाबड़ौद लाया।

सवारियों के उतरने के बाद परिचालक रमेश चंद ने चालक को पुलिस की मदद से चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चालक महेन्द्र को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। एएसआई रोहिताश सिंह ने परिजनों को सूचना दी, परिजनो के पहुंचने पर चालक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह भी पढ़ें : चुनाव से पहले राजस्थान के इस संवेदनशील जिले में पहुंची अर्धसैनिक बलों की 4 कंपनी, इन जगह पर की गई तैनात

यह भी पढ़ें : राजस्थान में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई गाड़ी, ASI की मौत

बड़ी खबरें

View All

बारां

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग