6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Accident News : कार की बाइक से भिड़ंत में तीन लोग घायल, गंभीर हालत में एक कोटा रैफर

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन जने घायल हो गए। इनमें से 12 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification

बारां

image

Mukesh Gaur

Jan 11, 2024

Rajasthan Accident News : कार की बाइक से भिड़ंत में तीन लोग घायल, गंभीर हालत में एक कोटा रैफर

accident : श्योपुर लौटते समय बाइक को कार ने ठोका, तीन जने घायल, गंभीर हालत में एक कोटा रैफर

राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर स्थित पेट्रोल पंप के सामने एक कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन जने घायल हो गए। इनमें से 12 वर्षीय किशोर को उपचार के लिए कोटा ले जाया गया है। सहायक उप निरीक्षक हुकम चंद नागर से मिली जानकारी के अनुसार श्योपुर जिले के सुंसवाडा गांव निवासी राम सिंह चौधरी अपने पुत्र हर्ष चौधरी उम्र 12 वर्ष वह भाई के बेटे सिद्धार्थ चौधरी उम्र 13 वर्ष के साथ भंवरगढ़ आए थे।

यह भी पढ़ें: भजनलाल सरकार ने जताया कई पुराने अफसरों पर भरोसा

गुरुवार दोपहर बाद वह वापस मोटरसाइकिल से गांव लौट रहे थे कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप के पास केलवाड़ा की ओर से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे राम सिंह, सिद्धार्थ, हर्ष चौधरी घायल हो गए। सूचना के बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने घायलों को चिकित्सालय पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल हर्ष चौधरी को गंभीर अवस्था में कोटा के लिए रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी उत्तम सिंह जादौन ने बताया कि पुलिस में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ कर दिया है।

राजस्थान की ताजा खबरें: Rajasthan Current News

इधर, विषाक्त खाने से युवक की मौत

छीपाबड़ौद थाना क्षेत्र के पीथपुर गांव निवासी एक युवक की अज्ञात कारणों से विषाक्त खाने से मृत्यु हो गई। पुलिस ने गुरुवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि युवक राधेश्याम मीणा (22) ने बुधवार को घर पर अज्ञात विषाक्त खा लिया था। तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी छीपाबड़ोद में भर्ती कराया। जहां से रैफर करने पर परिजन उसे लेकर बुधवार रात जिला अस्पताल पहुंचे। जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।