पहले चर्चा थी कि अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अखिल अरोड़ा को हटाया जा सकता है, लेकिन सरकार ने उनके पास वित्त ही रखा है। वहीं बढ़ते अपराधों को लेकर पूर्ववर्ती सरकार पर हमलावर रही भाजपा सरकार में गृह विभाग के मुखिया की जिम्मेदारी आनंद कुमार के पास ही रखकर सभी को चौंका दिया है। बताया जा रहा है कि भजनलाल सरकार को जल्द विधानसभा में लेखानुदान पेश करना है। इस वजह से वित्त में मुखिया के अलावा अन्य पदों पर बदलाव नहीं किया है। लेकिन गृह विभाग में बदलाव नहीं करना ज्यादा चर्चा में है। हालांकि एसीएस अरोड़ा से सूचना व जनसंपर्क और आइटी विभाग ले लिया गया है।