2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

न्योता ठुकराने पर मंत्री अविनाश गहलोत कांग्रेस पर जमकर बरसे, बोले – अब किस मुंह से जाएंगे अयोध्या

कांग्रेस ने अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा का न्योता ठुकरा दिया। जिसके बाद देशभर में सियासत गरमा गई। राजस्थान में भजनलाल सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने इस मुद्दे पर कांग्रेस पर जमकर प्रहार किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 11 Jan 2024, 1:41 PM IST

avinash_gehlot.jpg

Avinash Gehlot

अयोध्या में राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होने जा रही है। पूरे जोर-शोर के साथ तैयारियां हो रहीं है। पर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने पर कांग्रेस ने एक बड़ा बयान देकर पूरे देश को चौंका दिया। कांग्रेस आलाकमान ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने का न्योता ठुकरा दिया है। इसके बाद तो इस मुद्दे पर देश में राजनीति गरमा गई है। इस वक्त यह मुद्दा सुर्खियों बटोर रहा है। पर राजस्थान भाजपा के एक दिग्गज नेता को यह काफी अखर गया। राजस्थान की भजन लाल सरकार में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा, वे किस मुंह से अयोध्या जाएंगे, ये तो भगवान राम और रामसेतु को काल्पनिक बताते हैं।

भगवान राम काल्पनिक है और राम सेतू काल्पनिक

जयपुर में मीडिया संग बातचीत में कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने कांग्रेस को आइना दिखाते हुए कहा, कांग्रेस सरकार जब सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर कर कह सकती है कि भगवान राम काल्पनिक है, और राम सेतू काल्पनिक है, तो वे अब किस मुंह से राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या जाएंगे।

यह भी पढ़ें - सचिन पायलट का बड़ा बयान - घबराई हुई है भाजपा, जानें ऐसा क्यों कहा

राम विरोधियों का राम मंदिर में जाना उचित नहीं

कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने आगे कहा, मुझे नहीं लगता कि उनकी आत्मा भी गवाही देगी कि वो राम मंदिर में जाएं। जो राम के ही विपरीत है, राम की कल्पना के ही विपरीत है, वो लोग कैसे जाएंगे। मैं नहीं समझता की राम विरोधियों का राम मंदिर में जाना भी उचित होगा।

कई हैशटैग 'एक्स' पर कर रहे हैं ट्रेंड

कांग्रेस के इस बयान के बाद तो सोशल मीडिया पर कांग्रेस ट्रोल कर रही है। बीते दिन से 'विनाश काले विपरीत बुद्धि', हिंदू विरोधी हैशटैग 'एक्स' पर ट्रेंड कर रहा है।

यह भी पढ़ें - Video : अयोध्या में श्रीरामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर जयपुर में बनी बड़ी योजना, जानें

No data to display.