2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज तर्रार आईपीएस की अनूठी पहल से गदगद नजर आए पुलिसकर्मी, जानिए क्या किया

एडीजी की इस पहल से पुलिसकर्मी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इसे अपने लिए नायाब तोहफा बताया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

suchita mishra

•

Updated: 19 Oct 2018, 3:45 PM IST

ips prem prakash

तेज तर्रार आईपीएस की अनूठी पहल से गदगद नजर आए पुलिसकर्मी, जानिए क्या किया

बरेली। प्रदेश के तेज तर्रार आईपीएस अफसरों में गिने जाने वाले एडीजी प्रेम प्रकाश अपराधियों के लिए जितने सख्त है तो वहीँ अपने स्टाफ के लिए उतने ही नरम दिल है। दो अक्टूबर को उन्होंने अपने कार्यालय में तैनात चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उन्हें कपड़े भेंट किए थे जिससे उनकी जमकर तारीफ़ हुई थी। अब एक बार फिर प्रेम प्रकाश ने सिपाही और अफसरों के बीच की दूरी मिटाने के लिए अनूठी पहल की और प्रमोशन पाने वाले पुलिस कर्मियों को अपने कार्यालय में बुला कर सभी को बधाई दी और सभी पुलिसकर्मियों को चाय पार्टी देकर उनकी हौसला अफजाई की। एडीजी की इस पहल से पुलिसकर्मी काफी खुश नजर आए और उन्होंने इसे अपने लिए नायाब तोहफा बताया।

ये भी पढ़ें

महंगाई के बाद भी बढ़ गया रावण के पुतलों का कद

पुलिसकर्मियों का बढ़ाया हौसला

बरेली जोन के एडीजी प्रेम प्रकाश अपने स्टाफ का भरपूर ख्याल रखते है। इसकी बानगी एक बार फिर जोनल कार्यालय में देखने को मिली। जहाँ पर जोनल कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मियों के प्रमोशन के बाद एडीजी ने सभी पुलिसकर्मियों को एकत्र किया और पुलिसकर्मियों का मुंह मीठा करा कर उन्हें प्रमोशन की बधाई दी साथ ही सभी पुलिसकर्मियों के लिए जोनल कार्यालय में जलपान की व्यवस्था भी की।

ये भी पढ़ें

video: विवेक तिवारी हत्याकांड के बाद एक और सिपाही ने दी गोली मारने की धमकी, मच गया हड़कंप

खुश नजर आए पुलिसकर्मी

जोन के सबसे बड़े अफसर का ये प्यार देखकर प्रमोशन पाने वाले पुलिसकर्मियों की ख़ुशी से आँखें नम हो गई। पुलिसकर्मियों का कहना है कि एडीजी साहब की इस पहल से उन्हें दोहरा तोहफा मिला है। प्रमोशन के साथ ही एडीजी साहब का स्नेह मिला इसके लिए उनके पास कहने को शब्द नहीं है।

ये भी पढ़ें

अगर बहेड़ी की जनता न हराती तो प्रधानमंत्री बनते एनडी तिवारी

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश