सिपाही के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद पार्थिव शरीर को पुलिस लाइन लाया गया जहाँ पर एडीजी प्रेमप्रकाश, आईजी डीके ठाकुर, एसएसपी मुनिराज समेत तमाम पुलिस के अधिकारियों ने सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की और सिपाही को सलामी दी गई। जिसके बाद सिपाही के पार्थिव शरीर को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। इस दौरान पुलिस लाइन में मौजूद सभी लोगों की आँखें नम हो गई।