1 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली और सेलिस्बरी की मेयर को इस यूनिवर्सिटी से मिली डॉक्टरेट की उपाधि

हिंदी सिनेमा की मशहूर नायिका पूनम ढिल्लन को भी डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।  
3 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Apr 19, 2018

Australian Cricketer Brett Lee

बरेली। इन्वर्टिस विश्वविद्यालय में चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ जिसमें विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, आर्किटेक्ट, पत्रकारिता एवं जनसंचार, एग्रीकल्चर, कंप्यूटर एप्लीकेशन, बायोटेक, फार्मेसी, एप्लाइड साइंस एंड ह्यूमैनिटी, फैशन डिजाइनिंग, लॉ, साइंस, एजुकेशन एवं अन्य सभी विभाग के 500 छात्रों ने डिग्री प्राप्त की। दीक्षांत समारोह में सभी विभाग के स्नातक, परास्नातक, पीएचडी एवं डिप्लोमा के टॉपर छात्रों को 43 गोल्ड, 39 सिल्वर एवं 42 ब्रॉन्ज़ मेडल से सम्मानित किया गया। समारोह में छात्रों के साथ इनवर्टिस के शिक्षक आनंद शुक्ला को भी पीएचडी इन कंप्यूटर साइंस की डिग्री से नवाज़ा गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या रहे।

इनको भी मिली उपाधि

इस वर्ष छात्रों के साथ सेलिस्बरी (अमेरिका) की मेयर करेन अलेक्जेन्डर, लिविंगस्टोन कॉलेज (अमेरिका) के उपराष्ट्रपति टोनी बाल्डविन, हिंदी सिनेमा की मशहूर नायिका पूनम ढिल्लन एवं विश्व क्रिकेट जगत के विख्यात ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ब्रेट ली को भी डॉक्टरेट उपाधि से सम्मानित किया गया।

उम्मीद से ज्यादा पाया

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि आज विश्वविख्यात हस्तियों के बीच आप सभी को संबोधित करते हुए मैं खुद को बेहद सौभाग्यशाली समझता हूं। दीक्षांत समारोह का सहभागी बनाये जाने के लिए उन्होंने इन्वर्टिस का धन्यवाद दिया। इन्वर्टिस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस विश्विद्यालय के बारे में पहले भी सुना था लेकिन आज देखा तो उम्मीद से ज्यादा ही पाया।

भारत है दिल में

डॉक्टरेट ऑफ़ लैटर की उपाधि प्राप्त करने के बाद सेलिस्बरी की मेयर करेन अलेक्जेन्डर ने इन्वर्टिस विश्वविद्यालय का धन्यवाद देते हुए कहा कि वो यहां आकर खुद को सम्मानित महसूस करती हैं। उन्होंने भारत के संस्कारों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत उनके दिल में है जिसे वो अपने साथ लेकर जाना चाहती है।


अब में भी डॉक्टर

भारतीय सिनेमा जगत की महशूर अभिनेत्री पूनम ढिल्लन को डॉक्टरेट ऑफ़ आर्ट्स से सम्मानित किया गया। यह उपाधि मिलने के बाद पूनम ने इन्वर्टिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके लिए यह डिग्री मिलना काफी सौभाग्य की बात है। वो चिकित्सकों के परिवार से हैं और वो अकेली ऐसी हैं जिनके नाम के आगे डॉक्टर नहीं लगा था, लेकिन आज इस सम्मान के बाद उनकी अधूरी इच्छा पूरी हो गयी। यहां बुलाये जाने के लिए उन्होंने सभी लोगों को धन्यवाद दिया और कहा कि आज उनके जीवन का सबसे सुखद पल है। उन्होंने बताया कि कठिन परिश्रम से जीवन में कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

आधे भारतीय हुए

पहली बार बरेली आने पर ऑस्ट्रलियाई क्रिकेटर ब्रेट ली ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की और डॉक्टरेट ऑफ़ लैटर की उपाधि मिलने पर इन्वर्टिस और भारत का आभार व्यक्त किया। ब्रेट ली ने हिंदी में सभा को संबोधित करके उनका हाल पूछा। उन्होंने बताया कि क्रिकेट के ज़रिये भारत से उनका एक अनोखा संबध बन गया है अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी ब्रेट ली आईपीएल के ज़रिए भारत से जुड़े हुए हैं और भारत आने पर उन्हें हर बार अपना सा महसूस होता है, अब तो उन्हें लगता है कि वह आधे भारतीय हो गए हैं। डिग्री मिलने के बाद उन्होंने अपनी ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि 23 साल तक विश्व के कौने कौने में हजारों लाखों दर्शकों के सामने खेलते समय उनको कभी ये ख्याल नहीं आया कि उन्हें डॉक्टरेट डिग्री से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान मिलने के बाद वो काफी प्रफुल्लित महसूस कर रहे हैं, जब उन्हें पता चला कि उन्हें इस उपाधि से सम्मानित किया जा रहा है तब उन्होंने यह बात बड़े ही उत्साह के साथ अपने परिवार एवं दोस्तों को बताई।

लक्ष्य पर हो निगाह

इन्वर्टिस के कुलाधिपति और बरेली के मेयर डॉ.उमेश गौतम ने इनवर्टिस को अपना दूसरा परिवार बताया और सभी छात्रों की इस उपलब्धि पर अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की, एक कहानी के जरिये सभी को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि अपने जीवन के लक्ष्य के प्रति हमेशा केन्द्रित व जागरूक रहना चाहिए तभी हम जीवन में एक अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे, उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्तिथि में व्यक्ति को अपने लक्ष्य एवं जिम्मेदारियों को नहीं भूलना चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग