केंद्र सरकार के चार साल पूरे होने के बाद अब मोदी के मंत्री जगह जगह जाकर अपनी उपलब्धियां गिना रहे हैं। केंद्रीय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने सरकार की और अपने विभाग की उपलब्धियां गिनाई। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने जनधन खाते खुलवाए, मुद्रा लोन दिया, गांव में बिजली पहुचाई, उज्ज्वला कनेक्शन दिए। उन्होंने कहा कि बरेली में उन्होंने नेशनल हाईवे 24 को बनवाया है जो दिल्ली से लेकर लखनऊ तक जाता है।