दरगाह प्रमुख सुब्हानी मियाँ की सदारत में 38वां उर्स ए नूरी मनाया गया। उर्स का आगाज बाद नमाज़ ए फज़र कुरानख्वानी से हुआ। तिलावत कारी रिज़वान अहमद ने की। मिलाद का नज़राना हाजी गुलाम सुब्हानी ने पेश किया। देर रात एक बजकर चालीस मिनट पर कुल शरीफ की रस्म अदा की गई। मौलाना मुख्तार बहेड़वी, मुफ़्ती सलीम नूरी, मुफ़्ती आकिल रज़वी,मुफ़्ती अयूब,कारी अब्दुर्रहमान खान, कारी इकबाल, मौलाना ज़िकरुल्लाह, कारी अमानत रसूल, फ़ारूक़ मदनापुरी आदि ने मुफ़्ती ए आज़म हिन्द के दीनी खिदमात पर रोशनी डाली।