2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बकरी चराने वाला बना करोड़पति, आईजी बरेली ने दिए जांच के आदेश

पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज रमित शर्मा के पास बीते शुक्रवार को एक गुमनाम पत्र मिला। पत्र में आंवला इलाके में रहने वाले एक गैंगस्टर की कुंडली थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 25 Dec 2021, 2:47 PM IST

goat.jpg

उत्तर प्रदेश के बरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जिलें में बकरी चराने वाला एक व्यक्ति कुछ ही सालों में करोड़पति बन गया। इस बात की जानकारी जैसे ही बरेली रेंज के आईजी रमित शर्मा को हुई,तो उन्होंने तुरंत पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

आईजी ने दिए जांच के आदेश

पुलिस महानिरीक्षक बरेली रेंज रमित शर्मा के पास बीते शुक्रवार को एक गुमनाम पत्र मिला। पत्र में आंवला इलाके में रहने वाले एक गैंगस्टर की कुंडली थी। पत्र पढ़ने के बाद आईजी भी हैरान हो गए और तत्काल सीओ आंवला चमन सिंह चावड़ा को मामले की जांच सौंप दी।

यह भी पढ़ें: ठंड से बचने के लिए आग में हाथ ताप रहे तीन मासूम झुलसे, दो की मौत

पहले चराता था बकरी

शिकायतकर्ता ने यूपी की योगी सरकार में अपराधियों पर हो रही ताबड़तोड़ कार्रवाई का हवाला देते हुए आईजी को पत्र के जरिए बताया कि इलाके में रहने वाला एक व्यक्ति कुछ सालों पहले तक बकरी चराने का काम करता था, लेकिन अब वो करोड़पति बन गया है।

यह भी पढ़ें : Free Tablet And Smartphone: स्मार्टफोन और टैबलेट नहीं मिलने से यूपी के छात्र बिलकुल भी ना हो परेशान, तुरंत करें ये काम

कई बार जा चुका है जेल

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपी आंवला का गैंगस्टर है, कई मुकदमें उसके खिलाफ दर्ज है, जेल भी जा चुका है। इतना ही नहीं आरोपी इलाके लोगों को धमकाता है और कहता है कई बार जेल जा चुका हूं, एक बार और चला जाऊंगा तो भी मेरे पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। शिकार्यकर्ता के मुताबिक इलाके के लोग आरोपी से खौफजदा रहते हैं। अपनी दबंगई के दम पर आरोपी ने इलाके में जबरन जमीन कब्जा करने लगा है। आरोपी के पास करीब 120 बीघा जमीन और 40 बीघे की दो बाग हैं। इतना ही नहीं आरोपी ने दस कैंटर भी खरीद लिए हैं।