
#MeToo के बाद इस शहर से शुरू हुआ #IToo अभियान, जानिए वजह
बरेली। इस समय #MeToo अभियान की हर तरफ चर्चा है। इस बीच बरेली में #IToo अभियान शुरू हो गया है। हालाकि आईटू अभियान मीटू से एक दम अलग है। मीटू जहां महिला का शोषण करने वालों को बेनकाब करने का अभियान है वहीं आईटू अभियान के तहत महिला-पुरष के रिश्तों को मजबूती देने की कवायद की जा रही है।
पत्नी के साथ किया फोटो शेयर
बरेली से शुरू हुए आईटू अभियान के तहत पुरुष महिलाओं का सपोर्ट करते हुए सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं। इस अभियान की शुरुआत बरेली जीआईसी में उप प्रधानाचार्य डॉ. अवनीश यादव ने की। डॉ. अवनीश ने पत्नी के साथ एक फोटो शेयर की इस फोटो में वह पत्नी का किचन में खाना बनाते समय हाथ बंटाते दिख रहे हैं। डॉ अवनीश ने अन्य लोगों से भी इस अभियान के तह महिलाओं का सपोर्ट करने की अपील की है।
क्यों शुरू किया आईटू
हालांकि डॉ अवनीश मीटू अभियान का सोपोर्ट करते हैं। उनका कहना है कि मीटू के तहत महिलाओं के साथ गलत बर्ताव करने वालों को बेनकाब किया जा रहा है लेकिन आईटू महिलाओं के प्रति नजरिए को बदलने के लिए जलाया जा रहा है। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को बराबरी औऱ सहोग का संदेश देने के लिए आईटू अभियान शुरू किया गया है। कई लोगों ने डॉ अवनीश के आईटू को सपोर्ट किया है।
Published on:
22 Oct 2018 12:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
