बरेली। खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार एक तरफ योजनाएं चलाने की बात करती है। लेकिन, तमाम ऐसे खिलाड़ी भी है जो आर्थिक तंगी के चलते चैम्पियनशिप में हिस्सा नहीं ले पाते और उनकी प्रतिभा दम तोड़ देती हैं। ऐसे ही एक खिलाड़ी बरेली में है। जिसे कराटे की इंटरनेशनल प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मलेशिया जाना है, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शायद वो इस प्रतियोगिता में हिस्सा ना ले पाए। इसके पहले श्रीलंका में आयोजित हुई प्रतियोगिता में उसके माता पिता ने अपनी सारी जमा पूंजी खर्च कर उसे श्रीलंका भेजा था। जहां पर उसने गोल्ड मेडल जीता था। लेकिन इस बार उसके माता पिता के पास रुपये नहीं है, जिसके कारण अब इस खिलाड़ी ने पीएम और सीएम से मदद की गुहार लगाई है।