13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अब गांवों में पहुंचेगी शहर की सरकार, लगेगी रात्रि चौपाल

मेयर उमेश गौतम का कहना है कि नगर निगम की सीमा में पड़ने वाले गांवों में भी अब विकास होगा और नगर निगम इन गांवों पर फोकस कर रहा है।  

2 min read
Google source verification

बरेली

image

Amit Sharma

Apr 27, 2018

Bareilly Mayor Dr Umesh Gautam

बरेली। नगर निगम की सीमा में पड़ने वाले गांवों की दिक्क्तें दूर करने के लिए नगर निगम अब गांवों में चौपाल लगाने जा रहा है। मेयर डॉक्टर उमेश गौतम और नगरायुक्त आरके श्रीवास्तव नगर निगम के अफसरों के साथ गांवों में रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों के साथ बैठक करेंगे। जिसमें गांव के विकास का खाका तैयार किया जाएगा। इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का फायदा भी दिया जाएगा। गांवों में चौपाल लगाने की तैयारी में नगर निगम जुट गया है।


गांव वालों से लेंगे राय

नगर निगम की सीमा में शामिल गांव कहने को तो नगर निगम में हैं लेकिन विकास के मामले में ये गांव काफी पिछड़े हुए हैं। न तो यहां सड़कें नालियां बनी हैं और न ही प्रकाश की व्यवस्था ही दुरुस्त है। इसको ध्यान में रखते हुए नगर निगम ने अब इन गांवों में प्राथमिकता से विकास कार्य कराने की योजना बनाई है जिसके लिए अब नगर निगम इन गांवों में रात्रि चौपाल लगाने जा रहा है। रात में गांव में रुक कर मेयर और निगम के अफसर गांव वालों की समस्याओं को सुनेंगे और इन समस्याओं को दूर किया जाएगा है। साथ ही इन गांवों में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से भी संतृप्त किया जाएगा।


पहली बार लगेगी रात्रि चौपाल

मेयर उमेश गौतम का कहना है कि नगर निगम की सीमा में पड़ने वाले गांवों में भी अब विकास होगा और नगर निगम इन गांवों पर फोकस कर रहा है। गांवों का चयन कर वहां रात्रि चौपाल लगाई जाएगी और जनता से उनकी समस्या पूछी जाएगी और उन समस्याओं को दूर किया जाएगा ऐसा पहली बार होगा कि नगर निगम गांंवों में रात्रि चौपाल लगाएगा।


वार्ड दिवस का भी होता है आयोजन

मेयर की पहल में नगर निगम में वार्ड दिवस का भी आयोजन किया जाता है तहसील दिवस की तर्ज पर होने वाले वार्ड दिवस में मेयर, नगर आयुक्त और नगर निगम के अफसर वार्ड में जाते हैं जहां पर उस वार्ड के पार्षद भी मौजूद रहते हैं। वार्ड में जाकर शहर की सरकार लोगों की समस्या से रूबरू होती है जिसे दूर करने का प्रयास किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग