
gold
बरेली। आंवला में कबाड़ बीनने वाले बच्चों को कूड़े के ढेर में मिला लाखों का सोना पुलिस के लिए पहेली बना हुआ है। इतना सोना कूड़े के ढेर में कहां से आया और पुलिस तक पहुंचते पहुंचते रास्ते मे लाखों का सोना कहां गायब हो गया। इसके बार में भी कुछ नहीं पता चल पाया है। फिलहाल पुलिस के पास पहुंचे 265 ग्राम सोने को ट्रेजरी में रखवा दिया गया है।
रास्ते में गायब हुआ सोना
पांच दिन पहले आंवला में बदायूं रोड पर बस अड्डे में पास कूड़े के ढेर में कूड़ा बीनने वाले बच्चों मोमीन और राहिल को सोने की थैलियां मिली थी। जिसे बच्चे बेचने के लिए इलाके के इमरान कबाड़ी के पास ले गए थे। कबाड़ी ने कुछ जेवर निकाल कर बच्चों को वापस कर दिया था। बच्चों को सोना मिलने की ख़बर इलाके में जंगल में आग की तरह फैली और सोने की थैली को थाने लाया गया। जिसमें 265 ग्राम सोना था। जबकि इलाके के लोगों का कहना है कि बच्चों को इस तरह की छह थैलियां मिली थी। जिसे लोगों ने गायब कर दिया।
कहां से आया सोना
कूड़े के ढेर में मिला लाखों का सोना जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सोने को लेकर तरह तरह के कयास लगा रहे हैं। इस बीच हाफिजगंज के एक सर्राफ ने सोने की शिनाख्त करने की इजाजत मांगी है। छह जनवरी को उन्हें सोने की शिनाख्त कराई जाएगी। वहीं पुलिस भी सोने के बारे में पता लगा रही है। जिसके लिए हाल में हुई घटनाएं खंगाली जा रही हैं। लोगों का मानना है कि लुटेरों ने पुलिस को देख कर सोना कूड़े में फेंक दिया होगा लेकिन सोना बच्चों के हाथ लग गया।
सच्चाई जानने पहुंचीं एसपी ग्रामीण
सोने के बारे में पड़ताल करने के लिए एसपी ग्रामीण ख्याति गर्ग भी आंवला पहुंची और बच्चों से लेकर कई लोगों से पूछताछ की। एसपी देहात ने उन लड़कों के घर जाकर पूछताछ की, जिन्हें जेवर मिले थे। थैलियां मिलने वाले स्थान को भी देखा। इसके बाद कोतवाली में सभी पक्षों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए।
बच्चों के पिता मोहसम शाह, बच्चे मोमिन, राहिल, कबाड़ी इरफान, पूर्व सभासद वकार अली गुड्डू, उनके भाई इरशाद, जेवर तोलने वाले व्यापारी भूरे समेत अन्य से अलग-अलग बात की।
Published on:
28 Dec 2017 03:18 pm
बड़ी खबरें
View Allबरेली
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
