शहर की चारों दिशाओं में शिव मंदिर होने की वजह से बरेली को नाथ नगरी कहते हैं। सावन के पहले सोमवार पर शहर के सभी शिव मंदिरों में भगवान शंकर के भक्तों की लाइन लगी हुई है। सुबह से ही भक्त अलखनाथ, मढ़ीनाथ, धोपेश्वरनाथ, पशुपतिनाथ और बनखण्डीनाथ मन्दिर में पहुँच रहे हैं।