बरेली। तंत्र मंत्र का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप करने के आरोपी तांत्रिक को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बिथरी चैनपुर के उडला जागीर के रहने वाले व्यक्ति ने तांत्रिक के खिलाफ बेटी को भगा ले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक की तलाश शुरू कर दी थी और बुधवार को पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी तांत्रिक को गिरफ्तार कर लिया है। लड़की ने पुलिस को बताया कि तांत्रिक ने उसके साथ रेप किया है जिस पर पुलिस ने आरोपी तांत्रिक पर रेप का मुकदमा दर्ज कर लड़की को मेडिकल के लिए भेज दिया है।