8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BHARAT BANDH: एससी एसटी एक्ट का विरोध कर रही भीड़ हुई बेकाबू, बीच सड़क किया तांडव, ईंट और डंडों तोड़ी गाड़ियां

भारत बंद पर यूपी के जौनपुर में खुला तांडव।

2 min read
Google source verification
Jaunpur Bhatat Bandh

जौनपुर भारत बंद

जौनपुर. एससी एसटी एक्ट के विरोध में गुरुवार को भारत बंद आह्वाहन पर बाइक सवार सौकड़ों युवकों ने जमकर तोड़- फोड़ की। सड़क पर चल रहे वाहनों पर भी ईंट व डण्डे से प्रहार किया। उनके तांडव से लोग सहम गए। जगह- जगह जाम की स्थिति बनी रही है।

हिन्दू धर्म का गलत प्रचार कर धर्म बदलवाने के आरो में चार जिलों के 271 के खिलाफ मुकदमा दर्ज

सिकरारा थानांतर्गत बरईपार मार्ग पर स्थित बारिया के पाही पर दुकानों को बंद कराने के लिए युवक जुटे थे। देखते ही देखते वहां सैकड़ों लोग मोटर साइकिल से वहां पहुंच गए। ठीक 11 बजे वहां से प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के खिलाफ़ नारेबाजी करते हुए शेरवां बाजार में पहुंचे। हाथ मे लाठी डंडे लिए हुए लोग खुली हुए दुकानों को जबरन बन्द कराने लगे। साथ ही जिन लोगों ने दुकान खोल रखी थी उनको बन्द कराया। वहां से देवीगंज बाजार को बंद कराते हुए सिकरारा चौराहा पर पहुंचे।

डिप्टी CM केशव मौर्य ने किया INDIA POST PAYMENTS BANK का उद्घाटन, कहा यह बैंकिंग क्षेत्र में नया आयाम साबित होगा

वहां भी दर्जनों की संख्या में खड़े बाइक सवार युवक साथ हो लिए। चौराहा पर भी दुकानों को बंद कराया। इसके बाद वे सिकरारा बाजार पहुंचे। वहां पहुंचते ही बाइक सवार युवकों ने दुकानों को बंद कराना शुरू किया। कुछ दुकानों के सामान बाहर सड़क पर फेंक दिया। बाजार निवासी विजय कुमार व उनके भाइयों की दुकान के बाहर पार्टीशन के ईंटो को भी ढहा दिया।

UP की यह महिला कांग्रेस नेता देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार, दिल्ली पुलिस ने किया अरेस्ट

वहां कुछ बाजारवासी उनको समझाने का प्रयास किया तो उनके साथ बदसलूकी की । युवकों का तांडव देख बाजार जे सभी लोग धड़ाधड़ अपनी दुकानों का शटर गिराकर बन्द करना शुरू कर दिए। इस दौरान वहां पहुँची पुलिस से भी नोकझोंक हुई।

लड़की के पिता ने भाई के साथ मिलकर किया मोहन लाल का कत्ल, छोटी बेटी से था संबंध

By Javed Ahmad

बड़ी खबरें

View All

जौनपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग