25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जुलूस में डीजे बजने से नाराज मौलाना तौक़ीर ने युवक को पीटा- वीडियो वायरल

मौलाना के साथ के लोगों ने बीच बचाव कर मौलाना को मारपीट करने से रोका।

less than 1 minute read
Google source verification
Tauqeer Raza Khan beaten youth play DJ in julus e Mohammadi

जुलूस में डीजे बजने से नाराज मौलाना तौक़ीर ने युवक को पीटा- वीडियो वायरल

बरेली। जुलूस ए मोहम्मदी में डीजे न बजाने की मुस्लिम धर्म गुरुओं ने अपील की थी इतना ही नहीं डीजे को लेकर दरगाह आला हजरत से फतवा भी जारी किया गया था लेकिन जुलूस ए मोहम्मदी में शामिल होने वाले लोगों ने न तो फतवे को माना और न ही धर्म गुरुओं और समाजसेवियों की अपील की परवाह की जिसका नतीजा यह हुआ कि जुलूस ए मोहम्मदी में जमकर डीजे बजा। जुलूस ए मोहम्मदी में डीजे बजने से आला हजरत खानदान के मौलाना तौक़ीर कुछ इस कदर बौखला गए कि उन्होंने सबके सामने डीजे बजा रहे युवक को पीट दिया। मौलाना तौक़ीर का ये वीडियो अब वायरल हो गया है।

युवक पर बरसाए थप्पड़

वायरल वीडियो पुराना शहर का बताया जा रहा है। जिसमे एक अंजुमन में डीजे बज रहा था। मौलाना तौक़ीर ने पहले तो युवक को डीजे बजाने को लेकर फटकार लगाई जब युवक उनकी बात नहीं मानी तो मौलाना तौक़ीर गाड़ी में चढ़ गए और डीजे बजा रहे युवक की पिटाई कर दी। किसी तरह मौलाना के साथ के लोगों ने बीच बचाव कर मौलाना को मारपीट करने से रोका।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग