2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Result 2018 परिणाम देख खिले छात्र-छात्राओं के चेहरे

हाईस्कूल की परीक्षा में 78.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81.85 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बरेली

•

image

Amit Sharma

•

Updated: 29 Apr 2018, 2:39 PM IST

UP Board Result

बरेली। सरकार की सख्ती के बाद भी यूपी बोर्ड की परीक्षा में उम्मीद से ज्यादा छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। यूपी बोर्ड का परीक्षा परिणाम आज घोषित कर दिया गया जिसमें बरेली में हाईस्कूल की परीक्षा में 78.10 प्रतिशत परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त हुई है जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा में 81.85 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं।

यह भी पढ़ें- UPSC results फरीदपुर की बेटी ने किया नाम रोशन

इंटर का ये हाल

क्षेत्रीय कार्यालय बरेली से जुड़े नौ जिलों में इस बार इंटर की परीक्षा में 299107 छात्र रजिस्टर्ड थे जिसमें से 270591 छात्र परीक्षा में सम्मलित हुए इनमें से 216866 सफल हुए हैं। जबकि बरेली जिले में इंटर के लिए 47824 छात्र पंजीकृत थे इनमें से 43177 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 35339 छात्र पास हुए हैं।

यह भी पढ़ें- इन सरकारी स्कूलों को देख आप कहेंगे कि काश हर स्कूूल ऐसा ही हो...

हाई स्कूल में इतने हुए पास

हाईस्कूल की परीक्षा में सभी नौ जिलों में कुल 365326 छात्र पंजीकृत थे जिनमें से 2322219 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 251224 परीक्षार्थी पास हुए। बरेली जिले में 59026 परीक्षार्थी पंजीकृत थे जिनमें से 51996 परीक्षार्थी एग्जाम में शामिल हुए और 406908 परीक्षार्थी पास हुए।

यह भी पढ़ें- कॉन्वेंट को मात देते ये सरकारी स्कूल, तस्‌वीरें देख आप भी कहेंगे... वाह

जेल में तीन हुए पास

यूपी बोर्ड की परीक्षा में 25 बन्दी भी शामिल हुए जिनमें से हाई स्कूल की परीक्षा में 16 बन्दी पंजिकृत थे जिनमें से 13 बन्दी परीक्षा में बैठे थे लेकिन इनमें से कोई भी बन्दी पास नहींं हो सका जबकि इंटर की परीक्षा में नौ बन्दी पंजिकृत थे जिनमें से आठ बन्दी परीक्षा में शामिल हुए और तीन बन्दी परीक्षा में पास हुए हैं।

यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी अपना परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें


हजारों ने छोड़ दी परीक्षा

इस बार सरकार की सख्ती के कारण हजारों परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए। जिले में इंटर की परीक्षा में 4647 जबकि हाई स्कूल में 18421परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल ही नहीं हुए।

बड़ी खबरें

View All

बरेली

उत्तर प्रदेश