19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Barmer / लहर में भी विपक्ष को बाड़मेर दे रहा है एक सीट

लहर में भी विपक्ष को बाड़मेर दे रहा है एक सीट

- राजस्थान का रण
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Ratan Dave

•

Updated: 25 Oct 2018, 10:15 AM IST

Barmer is giving a seat to opposition in a wave

Barmer is giving a seat to opposition in a wave

बाड़मेर. बाड़मेर की जनता विधानसभा में सत्ता परिवर्तन का ऐसा गणित सीखी है कि सात में से 6 सीट सत्ता के साथ और एक सीट विपक्ष को मिल रही है। हवा में भी जीतने वाला एकमात्र विधायक यहां चर्चा में रहता है। पिछले चार चुनावों में ऐसा ही रहा है।

वर्ष 1998 में कांग्रेस की लहर रही लेकिन इसमें पचपदरा से अमराराम चौधरी 3447 वोटों से जीत गए, उन्होंने कांग्रेस की मदनकौर को हराया। अमराराम इससे पूर्व निर्दलीय जीते थे और भाजपा में शामिल हो गए थे। वर्ष 2003 में भाजपा की लहर आई लेकिन इस लहर में कांग्रेस के हेमाराम चौधरी गुड़ामालानी 11 हजार 912 वोटों से जीते उन्होंने भाजपा के लादूराम विश्नोई को हराया। 2008 में फिर स्थितियां बदली और कांग्रेस की लहर आई।

इसमें छह सीट पर कांग्रेस जीती लेकिन सिवाना की सीट पर भाजपा के कानसिंह कोटड़ी को जीत मिली। कोटड़ी इकलौते विधायक जिले का प्रतिनिधित्व करते रहे। 2013 में भाजपा की लहर चली और कांग्रेस को महज एक सीट बाड़मेर मिली, जिसमें मेवाराम जैन जीते। एक बार फिर विधानसभा में विपक्ष से बाड़मेर का एक ही विधायक पहुंचा।

विपक्ष में उठती है आवाज

एक सीटी विपक्ष को मिलने से सत्ता पक्ष के सामने ब ाड़मेर का एक विधायक जिले की समस्याएं रखता आ रहा है। इस क्षेत्र के विधायक को उपेक्षा तो सहन करनी पड़ती है लेकिन जिलेभर में पार्टी का प्रतिनिधित्व होने से वह संबंधित पार्टी के लिए कद्दावर माना जाता है।

टिकट ही नहीं मिली

लहर में भी जीत दर्ज करवाने वालों में सिवाना से कानसिंह कोटड़ी ऐसे विधायक रहे है जिनका 2013 में भाजपा ने टिकट काट दिया। उनकी जगह नए चेहरे हमीरङ्क्षसह भायल को उतार दिया गया।

दुबारा जीते और फिर हारे

1998 की विपरीत लहर में जीते अमराराम 2003 में तो दुबारा टिकट मिलने पर जीत गए लेकिन 2008 में हारे। 2003 में विपरीत लहर में जीते हेमाराम 2008 में तो जीत गए लेकिन 2013 में हारे। मेवाराम 2013 की विपरीत लहर में जीते है।

वर्ष कांग्रेस भाजपा निर्दलीय
1998 05 01 00

2003 01 04 01(भाजपा में शामिल)
2008 06 01 00

2013 01 06 00